प्रतिदिन सेब खाने से क्या होता है?HealthPlanet

Posted on Fri 9th Dec 2022 : 09:08

हर दिन एक सेब खाने से आप तमाम बीमारियों से दूर रहते हैं. विभिन्न प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर सेब का सेवन आपको सेहतमंद बनाने के साथ ही आपकी पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है. सेब के सेवन से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है. आगे हम आपको बताएंगे सेब का सेवन शरीर के लिए किस तरह लाभकारी रहता है.

मोटापा कम करें
मोटे व्यक्ति को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं जैसे हृदय रोग, डायबिटीज, बीपी आदि शुरू होती हैं. सेब में पाया जाने वाला फाइबर मोटापे को कम करने में सहायक होता है, जिससे व्यक्ति खतरनाक रोगों की चपेट में कम आता है. साथ ही इसमें पाए जाने वाले पौष्टिक तत्व शरीर को मजबूती देते हैं.

कब्ज में दे राहत
यदि आप कब्ज या गैस की समस्या से पीड़ित हैं तो सेब का सेवन आपके लिए फायदेमंद साबित होगा. सेब में पाया जाने वाला फाइबर पेट की कब्ज को धीरे-धीरे कम करता है. सेब का मुरब्बा भी कब्ज रोगियों के लिए लाभकारी है. कब्ज होने पर शरीर में कई रोग होने का खतरा बना रहता है.

दांतों को स्वस्थ रखें
सेब में फाइबर होता है जिससे आपके दांत स्वस्थ रहते हैं. सेब का सेवन बैक्टीरिया और वायरस को दूर भगता है. साथ ही सेब से आपके मुंह में थूक की मात्रा बढ़ जाती है. सेब का सेवन करने से आपके दांत पायरिया रहित रहते हैं.

हड्डियों को मजबूती दें
सेब में प्रचुर मात्रा में कैल्शिम पाया जाता है. इस कारण प्रतिदिन सेब का सेवन करने या इसका जूस पीने से हड्डियां मजबूत होती है. जिस व्यक्ति को की हड्डियां मजबूत होती हैं उसे थकान कम महसूस होती है.

दमा रोगियों के लिए गुणकारी
सेब या सेब के जूस के सेवन से दमा रोगियों को बहुत फायदा मिलता है. विभिन्न शोधों से साफ हो चुका है कि सेब दमे के अटैक को रोकने में कारगर है. इसमें पाया जाने वाला फ्लेवोनोइड्स फेफड़ों को ताकतवर बनाता है. शोध से भी यह भी साबित हुआ है कि जो लोग प्रतिदिन सेब का जूस पीते हैं उन्हें फेफड़ों से जुड़ी बीमारियां बहुत कम होती हैं.

पाचन तंत्र को मजबूत करें
सेब में पाया जाने वाला अल्कालिनिटी लीवर को शरीर के शोधन में मदद करता है. साथ ही सेब शरीर में मौजूद पीएच के स्तर को भी नियंत्रित करता है. जिससे व्यक्ति का पाचन तंत्र मजबूत होता है. पाचन तंत्र मजबूत होने से उसमें रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ जाती है और वह स्वस्थ रहता है.

कोलेस्ट्रॉल को कम करें
बदलती जीवनशैली में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या आम होती जा रही है. इस कारण कम उम्र के बच्चे भी हृदय रोग का शिकार हो रहे हैं. सेब खाने या सेब का जूस पीने से बढ़ते कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को रोका जा सकता है. चिकित्सक हृदय रोगियों के लिए उबला हुआ ज्यादा फायदेमंद बताते हैं.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info